मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व के मौके पर पौधा रोपण कर शुरू किया अभियान, प्रदेश भर में आज रोपे जाएंगे 10 लाख पौधे, जाने पूरी खबर…


देहरादून (GKM news ) उत्तरखंड के लोक पर्व जिसे हरियाली का पर्व भी कहा जाता है, हरेला पर्व आज पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के मौके पर आज पौध रोपण कर उत्तराखण्ड वासियों को शुभकामनाये देते हुए अभियान की शुरूआत की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास से हरेला अभियान की शुरुआत की। सीएम रावत ने पहले अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाया। इसके बाद नालापानी क्षेत्र में भी पौध रोपण किया..

मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे आज प्रदेश के लोक पर्व हरेला पर्व से जुड़ें और एक- एक पौधा ज़रूर लगाये..इसके साथ ही मुख्यमंत्री रावत ने लोगो से हरेला पर्व के महत्व और उससे जुड़ने की अपील करते हुए एक विडियो भी साझा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ।

आपको बता दे कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड का एक महत्वपूर्ण पर्व है. मुख्यमंत्री रावत ने अपने इस संदेश में कहा कि हरेला हमारा परंपरागत पर्व है। यह पर्व हमारी परंपरा हमारे संस्कार और पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है।
हरियाली के महत्व को हर कोई समझता है. उन्होंने कहा कि प्रकृति के चक्र को मजबूत बनाने, जल, जमीन जंगल, स्वास्थ्य को बचाने के लिए हम पेड़ों का महत्व समझते हैं. इसलिए हमारे बुजुर्गों ने ऐसे पर्व मनाने की परंपरा शुरू की थी. हरेला पर संकल्प लें, एक पौधा जरूर लगाना है. अपने घरों में भी पौधों लगा सकते हैं.
हरेला पर्व पर आज वन विभाग करीब 7.5 लाख पौधे लगाएगा। जबकि करीब 2.5 लाख पौधे उद्यान विभाग की ओर से लगाए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


उत्तराखंड के पहाड़ों में दौड़ेगी साइकिल, 658 किलोमीटर की हिमालयन चैंपियनशिप में इनाम पर होंगे 20 लाख रुपये
इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन होने पर भव्य अभिनंदन..
हल्द्वानी के त्रिशूल होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी के होटल में 15 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपी पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार नामजद…
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या, पुलिस बल तैनात