कम होने का नाम नही ले रहा, कोविड- 19 ..प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3700 के पार पहुंची. आज सामने आये 52 नए मामले..देखे


देहरादून (GKM news ) देश के साथ – साथ प्रदेश में भी कोरोना अपनी दस्तक दे रहा है. कोरोना वायरस कम होने का नाम नही ले रहा है. लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में 104 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही अब राज्य-भर में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3700 पार पहुंच गई है.

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी बात की पुष्टि की है. आपको बता दे कि प्रदेश के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर और बाजपुर जैसे नगरो में कोरोना के अधिक मामले सामने आये थे..
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उत्तरखंड में आज सबसे ज्यादा 52 मामले राजधानी देहरादून से सामने आए हैं. इसके साथ ही, नैनीताल में 24, चंपावत और पौड़ी में एक-एक, हरिद्वार में पांच, पिथौरागढ़ में सात, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मरीज सामने आए हैं.
खास बात यह है कि आज 81 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं. अब तक प्रदेश में 2948 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. अभी भी 754 एक्टिव केस हैं. जबकि अब तक 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.89 फीसदी है और डबलिंग रेट 32.86 दिन है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)