मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व के मौके पर पौधा रोपण कर शुरू किया अभियान, प्रदेश भर में आज रोपे जाएंगे 10 लाख पौधे, जाने पूरी खबर…

ख़बर शेयर करें

देहरादून (GKM news ) उत्तरखंड के लोक पर्व जिसे हरियाली का पर्व भी कहा जाता है, हरेला पर्व आज पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के मौके पर आज पौध रोपण कर उत्तराखण्ड वासियों को शुभकामनाये देते हुए अभियान की शुरूआत की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास से हरेला अभियान की शुरुआत की। सीएम रावत ने पहले अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाया। इसके बाद नालापानी क्षेत्र में भी पौध रोपण किया..

मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे आज प्रदेश के लोक पर्व हरेला पर्व से जुड़ें और एक- एक पौधा ज़रूर लगाये..इसके साथ ही मुख्यमंत्री रावत ने लोगो से हरेला पर्व के महत्व और उससे जुड़ने की अपील करते हुए एक विडियो भी साझा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। 


आपको बता दे कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड का एक महत्वपूर्ण पर्व है. मुख्यमंत्री रावत ने अपने इस संदेश में कहा कि हरेला हमारा परंपरागत पर्व है। यह पर्व हमारी परंपरा हमारे संस्कार और पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है।

हरियाली के महत्व को हर कोई समझता है. उन्होंने कहा कि प्रकृति के चक्र को मजबूत बनाने, जल, जमीन जंगल, स्वास्थ्य को बचाने के लिए हम पेड़ों का महत्व समझते हैं. इसलिए हमारे बुजुर्गों ने ऐसे पर्व मनाने की परंपरा शुरू की थी. हरेला पर संकल्प लें, एक पौधा जरूर लगाना है. अपने घरों में भी पौधों लगा सकते हैं.

हरेला पर्व पर आज वन विभाग करीब 7.5 लाख पौधे लगाएगा। जबकि करीब 2.5 लाख पौधे उद्यान विभाग की ओर से लगाए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *