भाजपा पर्यवेक्षकों ने पंचायत चुनाव के लिए टटोली नब्ज़

काशीपुर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव cको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक जगह-जगह पहुंचकर अपनी पार्टी के आवेदकों के द्वारा आवेदन ले रहे हैं, जिसके तहत आज भाजपा के पर्यवेक्षकों ने आज काशीपुर पहुंच कर उनकी नब्ज टटोली। इस दौरान जसपुर, काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर के भाजपा के पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों ने अपने आवेदन पर्यवेक्षकों के सामने प्रस्तुत किए। वीओ- आपको बताते चलें कि जिला उधमसिंह नगर में 376 ग्राम प्रधान, 3940 ग्राम पंचायत सदस्य, 273 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 35 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में जसपुर में 5 काशीपुर में तीन बाजपुर में पांच और गदरपुर में 5 जिला पंचायत सीटों पर चुनाव होना है। पंचायत चुनाव 5, 11 और 16 अक्टूबर को संपन्न होना है। जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चयन के लिए 3 सदस्य पैनल आज काशीपुर पहुंचा जिसमें दो दर्जा राज्य मंत्री के रूप में प्रकाश हरबोला और विनोद आर्य और तीसरे पर्यवेक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष शिव अरोरा शामिल हैं। इस दौरान बाजपुर रोड स्थित एक होटल में तीनों ही पर्यवेक्षकों के सामने जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में कड़क धूप का असर,एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..
Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani
होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन