बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video


ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचीधाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने मंदिर और बाबा के दर्शन किये। फिल्म की सफलता से उत्साहित मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या समेत ‘हनुमान अंश’ की टीम सोमवार सुबह कैंची धाम पहुंची। टीम ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
कैंचीधाम आने से पहले शोभिनव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने खटीमा गए जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ऊत्तराखण्ड की संस्कृति के रंग देखने को मिले। टीम को सम्मानित किया गया जिससे वो बेहद आकर्षित दिखे।
शोभिनव ने कैंचीं धाम के सामने बनाए वीडियो में बोला की सी.एम.ने उनके साथ डांस कर बड़ा सम्मान दिया। कहा कि उनका नारा है कि ‘जनजाति और संस्कृति का उत्थान, ऊत्तराखण्ड का गौरव भारत का सम्मान’। बोला कि संस्कृति जब बढ़ती है तो विकास भी होता है।
उन्होंने लोगों से पॉजिटिव वाइब्स के लिए देवभूमि ऊत्तराखण्ड आने के लिए कहा, क्योंकि यहां केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे चारधाम हैं और एक धाम कैंची भी है। शोभिनव ने ये भी कहा कि सी.एम.के किए विकास से यहां कोई परेशानी नहीं हो रही है। टीम की तरफ से उन्होंने फिल्म को सुपर डूपर हिट बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)