बरसात बनी खनन में रुकावट


GKM news हल्द्वानी-लगातार हो रही बरसात की वजह से नदियों में खनन करने में रुकावटें पैदा हो गई है। शासन द्वारा 30 जून तक प्रदेश की नदियों में खनन किए जाने को लेकर अनुमति दी गई है लेकिन बरसात फिलहाल रुकावट बन रही है ऐसे में वन विभाग नैनीताल जिले की गौला कोसी और गांव का नदी में खनन लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। हालांकि दो अन्य नदियों का लक्ष्य पूरा हो गया है इस वर्ष नदियों के खनन से वन विभाग में 160 करोड़ों का राजस्व प्राप्त किया है। वही तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाअधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी का कहना है कि जिन नदियों में लक्ष्य पूरा हो गया है उन्हें बंद कर दिया गया है और शेष नदियों में 30 जून तक खनन सत्र चलता रहेगा। जिसके बाद मानसून सीजन में अवैध खनन न हो इसके लिए भी वन विभाग पूरी तैयारी कर रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..