पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लम्बे वक्त से फरार चल रहा अवैध शराब का कारोबारी पुलिस की पकड़ में ….

उधमसिंह नगर सितारगंज ( GKM न्यूज़ ) सितारगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने के आरोपी अवतार सिंह को किया गिरफ्तार। गौरतलब है कि अक्टूबर माह में सितारगंज पुलिस द्वारा चीकाघाट गांव में अवतार सिंह के घर में एक नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी जिस पर पुलिस ने अवतार सिंह सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था मुकदमा दर्ज होने के बाद से अवतार सिंह फरार चल रहा था। सितारगंज पुलिस द्वारा नानकमत्ता से अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है
उधम सिंह नगर जनपद की सितारगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवतार सिंह पर अपने घर में नकली शराब की फैक्ट्री चलाने का आरोप है। सितारगंज थाने के चीका घाट गांव में अक्टूबर माह में पुलिस ने एक घर में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी। जिस पर पुलिस ने गृह स्वामी अवतार सिंह व उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 420- 417 – 468 व कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अवतार सिंह भूमिगत चल रहा था। जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सितारगंज पुलिस द्वारा कल देर शाम नानकमत्ता से मुखबिर की सूचना पर अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आज अवतार सिंह को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बयान -मौं.
सलाउद्दीन कोतवाल सितारगंज कोतवाली



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल