नैनीताल पुलिस ने नेता जी का दो दिन में दो बार किया चालान,ऐसा भी क्या हुआ जो पुलिस को करना पड़ा दो बार चालान,जानने के लिए देखे ।


GKM news हल्द्वानी- नेता जी कार की नंबर प्लेट पर नम्बर की जगह लिखा हुआ था ‘जय मोदी-जय योगी’ । बीजेपी नेता सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है. जहां बीजेपी नेता ने अपनी कार में नंबर प्लेट की जगह ‘जय मोदी-जय योगी’ लिख दिया। दरअसल, हल्द्वानी ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान नैनीताल रोड पर यूपी के झांसी से आई एक कार को रोका। बीजेपी नेता सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं.

ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है. जहां बीजेपी नेता ने अपनी कार में नंबर प्लेट की जगह ‘जय मोदी-जय योगी’ लिख रखा है. दरअसल, हल्द्वानी ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी के झांसी से आई एक कार को रोका बीजेपी नेता ने MV एक्ट की उड़ाई धज्जियां.कार की दोनों नंबर प्लेट की जगह ‘जय मोदी जय योगी’ लिखा हुआ था. इसके साथ ही भाजपा सेंट्रल ऑफिस टीम लिखा हुआ था और साथ में बैच नंबर के तौर पर मोबाइल नंबर अंकित था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब कार सवार से गाड़ी के कागज मांगे तो कार में बैठे नेता ने कहा कि उसकी गाड़ी का पहले ही चालान हो चुका है. ऐसे में दोबारा चालान क्यों होगा।हल्द्वानी पुलिस ने कार से प्लेट को उतरवाया और बीजेपी नेता का चालान काटते हुए वापस भेज दिया. बताया जा रहा है कि झांसी से बीजेपी नेता परिवार के साथ नैनीताल आए हुए थे. हल्द्वानी ट्रैफिक इंस्पेक्टर का कहना है कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. चाहे वह आम जनता हो या फिर नेता, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता का नाम चन्द्र प्रकाश पुत्र जीवन लाल, निवासी सिविल लाइन झांसी है. जिनके वाहन का नंबर यूपी-94-9165 है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




यमकेश्वर के विकास को नई गति: ग्राम कस्याली के विश्वजीत सिंह नेगी की मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट
राज्य आंदोलनकारियों ने बढ़ी पेंशन जारी करने की मांग उठाई
युवा सोच को मिला उड़ान का मंच_ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप’
पारदर्शिता और त्वरित समाधान से बढ़ा जन विश्वास- मुख्यमंत्री
हाईकोर्ट की सुरक्षा में आई जी कुमाऊं,, ATS तैनात_ गेट एंट्री हुई सख्त,Video