(नालायक सिखों) लिखना पड़ गया पूर्व बीजेपी विधायक को भारी, दर्ज हुआ मुकदमा, अब दे रहे सफाई।

काशीपुर (GKM news अज़हर मलिक). भाजपा के पूर्व विधायक को सोशल मीडिया पर कमेंट करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उन्होंने सिख समुदाय के खिलाफ बयानबाजी करनी शुरू कर दी। जिसके चलते सिख समुदाय के लोगो की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
: काशीपुर की राजनीति में उस वक्त उबाल आया जब काशीपुर निवासी सिख परविंदर सिंह ने लॉक डाउन को लेकर विगत 27 मई को फेसबुक पर पोस्ट की थी। जिसपर काशीपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शुरू कर दिया। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने सिख समुदाय को नालायल बताते हुए देश का विनाश करने वाला बताया। जिसको लेकर सिख समुदाय में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते परमिंदर सिंह ने पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और पुष्प कुमार विश्नोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी ओर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। जिसके चलते काशीपुर पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और पुष्प कुमार विश्नोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परविंदर सिंह ने कहा कि सिख समुदाय देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा की गई टिप्पणी से सिख समुदाय आहत हुआ है। वही एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि मामले की राजीव अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द की अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बाइट : परविंदर सिंह (सोनू नामधारी) ……………. सिख समुदाय
बाइट : राजीव अग्रवाल ………….. पूर्व विधायक काशीपुर, भाजपा
बाइट : राजेश भट्ट ……………. एएसपी काशीपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने