ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..


अल्मोड़ा। लगातार भू-स्खलन, सड़क धंसने और पहाड़ी से बोल्डर गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर वाहनों की आवाजाही को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक इस मार्ग पर हल्के और भारी वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार क्वारब लैंडस्लाइड जोन में लगातार खतरा बना हुआ है। हालांकि क्वारब बाईपास मार्ग को छोटे यात्री वाहनों और यात्री बसों के लिए सुरक्षित माना गया है। रोड सेफ्टी और प्रतिधारक दीवारों का कार्य अभी भी जारी है, लेकिन इससे यातायात संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी।
प्रशासन के आदेश के अनुसार अब हल्के वाहन और यात्री बसें क्वारब बाईपास मार्ग से संचालित होंगी, जबकि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
अल्मोड़ा – विश्वनाथ _ शहरफाटक मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-13)
खैरना _रानीखेत मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-14)
प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन संचालन या दुर्घटना की स्थिति में संबंधित थाना और चौकी प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे।
हालांकि एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वहीं विशेष परिस्थितियों में संबंधित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी या जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अनुमति देने के लिए अधिकृत होंगे।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर लें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले