दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस की विशाल जनआक्रोश रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसी कमर…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़ ) दिल्ली में होने जा रही आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की विशाल, जनआक्रोश महारैली को लेकर जहाँ कांग्रेस हाईकमान के आदेश के बाद पूरे देश में कांग्रेसजन, रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है तो वही उत्तराखंड में भी रैली को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा संख्याबल जुटाने को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है, हल्द्वानी में जनआक्रोश महारैली को सफल बनाने को लेकर, एआईसीसी के सदस्य, सुमित ह्रदेश ने सैकड़ों युवाओं के साथ बैठक की, जिसमे रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओ की भागीदारी को लेकर युवाओ का आवाहन भी किया गया,

सुमित ह्रदेश का कहना है, उत्तराखंड से रैली में करीब 10 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे क्योंकि, देश मे जिस तरह से महगाई ने आमजन जीवन की कमर तोड़ रखी है और देश सहित उत्तराखंड में भारी संख्या में युवाओ को बेरोजगारी का मुंह देखना पड़ रहा है उससे लोग अत्यधिक परेशान हो चुके है, जिस कारण इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को इन मुद्दों की तरफ से चेताने का सफल प्रयास किया जाएगा ।

बयान – सुमित ह्रदेश, सदस्य, एआईसीसी ।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page