ठंड और लगातार भारी बर्फबारी के चलते मज़दूरों ने छोड़ा केदारनाथ…

रूद्रप्रयाग केदारनाथ ( GKM न्यूज़ ) शीतकाल की पहली बर्फबारी जमकर हो रही है। केदारनाथ धाम के अलावा तृतीय केदार तुंगनाथ, पर्यटक स्थल चोपता-दुगलविटटा, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी, बधाणीताल आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। वहीं केदारनाथ धाम में चार दिनों से जमकर हो रही बर्फबारी के बाद कई मजदूर भी भीषण ठंड के कारण वापस लौट रहे हैं। केदारनाथ धाम में पांच फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिस कारण धाम में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं। सीजन की पहली ही बर्फबारी ने रिकार्ड तोड़ दिये हैं। केदारनाथ सहित रुद्रप्रयाग जनपद के अन्य उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। बारिश और बर्फबारी से भीषण ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में चार दिनों से सभी पुनर्निर्माण कार्य रूके हुये हैं।
केदारनाथ धाम में रह रहे मजूदरों और अधिकारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मजदूरों ने ठंड के कारण केदारधाम छोड़ दिया है। पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तंुगनाथ की घाटी में बर्फबारी के बाद रौनक लौट आई है। तुंगनाथ घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि तुंगनाथ घाटी में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जमकर बर्फबारी होने से यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा होगा,
जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में वृद्धि होगी। कार्तिक स्वामी तीर्थ में भी मौसम की पहली बर्फबारी होने के पहले दिन कई सैलानियों ने वहां पहुंच कर बर्फबारी का आनन्द लिया। तुंगनाथ घाटी के चन्द्रशिला, तुंगनाथ धाम, चोपता, बनियाकुण्ड में बर्फबारी होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे की रौनक लौट आई है। सम्पूर्ण घाटी के अधिकांश हिल स्टेशनों पर बर्फबारी होने से स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि शीघ्र तुंगनाथ घाटी में बर्फबारी का आनन्द लेने के लिए सैलानियों की आवाजाही शुरू होगी। बयान- देवेन्द्र सिंह, कर्मचारी केदारनाथ



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि