जर्मनी दूल्हा, कुमाउनी दुल्हन, देसी धुन पर जम कर थिरके विदेशी बराती, देखे वीडियो।

हल्द्वानी (GKM news) हल्द्वानी शहर के रानीबाग निवासी एयर होस्टेस युवती ने जर्मन निवासी पायलट के साथ पहाड़ी रीति रिवाज के साथ शादी रचा ली, इस मौके पर युवती और जर्मन युवक के परिवार के लोग भी मौजूद रहे. बारात के दौरान जर्मनी से आए मेहमान बैंड-बाजे की धुन पर जमकर नाचे और कुमाउंनी रीति-रिवाज के अनुसार शादी के 7 फेरे लिये, रानीबाग निवासी शिवानी आर्या कतर एयरवेज में एयर होस्टेज है.

5 साल पहले उसकी तैनाती कतर एयरवेज में हुई है. इस दौरान कतर एयरवेज में ही जर्मनी निवासी पायलट पैट्रिक जूम संडे से उनका प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद शिवानी के आग्रह पर उनके परिवार वालों ने इसकी अनुमति दे दी. इसके बाद पैट्रिक अपने माता-पिता और साथियों के साथ उत्तराखंड हल्द्वानी पहुंचे. जिसके बाद पूरे विधि विधान और हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों लोग शादी के सात जन्मों के बंधन में बंध गए,
जर्मन दूल्हे और हल्द्वानी की बेटी को लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया. विदेशों से आए मेहमान इस भारतीय शादी में शामिल होकर अपने आपको काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे.
बयान: पैट्रिक जूम, दूल्हा


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया