खेतों में गूंजी नवजात के रोने और सिसक ने की गूंज, हालत गम्भीर….

काशीपुर उधमसिंह नगर ( GKM news अज़हर मलिक ) काशीपुर में लावारिस अवस्था में एक नवजात शिशु खेत में पड़ा मिला। बच्चे की रोने-सीसग की आवाज़ सुन आसपास लोग एकत्र हो गए वही पास से गुजर रही एक महिला ने नवजात शिशु को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बता दें कि काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित श्याम पुरम कॉलोनी के पास गेहूं के खेत में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। बच्चे की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए वही अपने निजी काम से जा रही एक महिला दीपा ने लावारिस अवस्था में पड़े नवजात शिशु को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा नवजात का उपचार किया गया। वहीं सरकारी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ ना होने और नवजात की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही नवजात के खेत में मिलने से काशीपुर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
बयान : दीपा ………… बच्चा लाने वाली महिला


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय सील,, छानबीन शुरु..Video
हल्द्वानी की जिज्ञासा का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन_99.36
माहे रमज़ान की आमद_पहला रोज़ा,हल्द्वानी में सहरी और इफ्तार का वक़्त..
हाईकोर्ट ने कैंचींधाम क्षेत्र में अनियमितता की शिकायत पर लिया स्वतः संज्ञान, जवाब मांगा
लालकुआं में बनाए गए आवासों का किराया नहीं बढ़ेगा-जिलाधिकारी रयाल