कोरोना और आपदा एक साथ आम लोगों पर मुसीबत बनकर टूट रही है, सरकार को राहत कार्य में तेज़ी लानी चाहिए : नेता प्रतिपक्ष

हल्द्वानी नैनीताल (GKM news ) पिथौरागढ़ में बादल फटने के बाद हुई तबाही पर उत्तराखंड सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने दुख जताते हुए कहा कि आपदा राहत कार्यों में सरकार को तेजी लानी चाहिए,. क्योंकि यह समय ऐसा है जब युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है, और ऐसे में पीड़ित परिवारों के कहने या सुनने का इंतजार नहीं होना चाहिए, उन्होंने कहा कि उन्हें आपदा से जुड़ी जो जानकारी मिल रही है..
..वहां की सड़कें टूट गई है…घरों में मलबा घुस गया है. और कुछ लोग अभी लापता भी बताये जा रहे हैं. लिहाजा हालात काफी दुखद हैँ, ऐसे में आपदा मद से तुरंत सरकार को राहत पहुंचानी चाहिए, इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सहायता करना सरकार का दायित्व है.
क्योंकि पहले से ही कोरोना के चलते आम जनता परेशान है और अब कोरोना और आपदा एक साथ आम लोगों पर मुसीबत बनकर टूट रही है, लिहाजा सरकार को आपदा के क्षेत्र में तुरंत कदम उठाने का काम करना चाहिए।
बयान: इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आया 8 साल का बच्चा_मौत..
दून मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : विकास शर्मा को 3 महीने फील्डिंग के बाद मारी गई गोली..
36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर
हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..
हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..