कम होने का नाम नही ले रहा है हाथियों का आंतक, रात की कड़ाके की ठंड में जान बचाकर भागे ग्रामीण…

नैनीताल लालकुआं ( GKM न्यूज़) लाल कुआं के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हाथियों का आतंक कम होने का का नाम नही ले रहा है. हाथियों का लगातार आवासीय क्षेत्रों में उत्पात मचाना यह दर्शाता है कि हाथी को रास्ता मिलने में कठिनाई हो रही है पहले तो हरिपुर बच्ची ,गंगापुर,बच्ची निमाड़ ,बच्चीधर्मा,व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी का आतंक लगातार 2 साल से बदस्तूर जारी है.
बीती रात 2:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक खड़कपुर नाथूपुर जैसे रिहायशी इलाकों में भी हाथियों का आतंक देखने को मिला जहां ग्रामीण रात भर घर से बाहर कड़ाके की ठंड में अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते रहे वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आज से पहले इन क्षेत्रों में हाथी कभी न देखा न सुना गया क्योंकि यह आवासीय क्षेत्र है और यहां कभी भी हाथी का आना नामुमकिन सा है पर जब रात्रि हाथी यहां पहुंचा तो बमुश्किल लोगों को अपनी जान बचाना भारी पड़ गया। क्योंकि हाथी झुंड में थे.
हाथियों ने पहले तो गेहूं की फसल रौंदी उसके बाद कई बीघा गन्ने की भूमि का नुकसान किया। बताते चलें कि विगत कई महीनों से हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है जिसको लेकर जिला प्रशासन ए वन विभाग आंख मूंद कर बैठा हुआ है जैसे कि किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा हो वही -जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट का कहना है किए सरकार एवं प्रशासन को शायद अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता इसलिए एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी तभी जाकर शायद सरकारी अमला होश में आए.
बयान -(डॉ )मोहन बिष्ट( जिला पंचायत सदस्य)
बयान – ग्रामीण
बयान – महिला -ग्रामीण



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
ग्रामीणों की मांग पर मुहर, विजयपुर कॉजवे निर्माण का रास्ता साफ,3.87 करोड़ मंजूर