एसआईटी के घेरे में आए 6 लोग, हुए गिरफ्तार…..


हल्द्वावी (GKM news ) समाज कल्याण विभाग में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में चल रही एसआईटी की जांच के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सभी 6 लोग देहरादून जिले के रहने वाले बताए जा रहे है, एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा का कहना है कि एसआईटी द्वारा जांच में इन लोगो की भूमिका संदेह के दायरे में आ रही थी
इन लोगो के द्वारा देहरादून के कई कॉलेजो में पड़ने वाले बच्चों के दस्तावेजों को छात्रवृत्ति लेने के लिए लगाए गए थे, जिसमें इन लोगो के द्वारा बैंकों से मिलीभगत करके लाखों रुपये हड़पे गए थे, जिसकी जांच में आज इन लोगो को गिरफ्तार किया गया है, नैनीताल जिले में बनी एसआईटी ने अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया है, एसएसपी का कहना है कि एसआईटी की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और दोषी लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बयान- सुनील कुमार मीणा एसएसपी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय सील,, छानबीन शुरु..Video
हल्द्वानी की जिज्ञासा का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन_99.36
माहे रमज़ान की आमद_पहला रोज़ा,हल्द्वानी में सहरी और इफ्तार का वक़्त..
हाईकोर्ट ने कैंचींधाम क्षेत्र में अनियमितता की शिकायत पर लिया स्वतः संज्ञान, जवाब मांगा
लालकुआं में बनाए गए आवासों का किराया नहीं बढ़ेगा-जिलाधिकारी रयाल