महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, विधानसभा अध्यक्ष ने महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण का शुभारम्भ

देहरादून (GKM news मौं अरशद खांन ) खबर राजधानी देहरादून से है जहां पर आज विधानसभा परिसर में मिशन फाइट बैक के तत्वाधान में उत्तराखंड विधानसभा में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आत्म रक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कियाl
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड विधानसभा में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां प्रारंभ की गई जिसमें महिलाओं को आत्म सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षण देकर उन्हें सक्षम महिला, निर्भय महिला के रूप में तैयार किया जा रहा है lअग्रवाल ने कहा है कि मिशन फाइट बैक के माध्यम से 7 दिनों तक महिलाओं के आत्मा रक्षा का प्रशिक्षण चलेगा जिसमें विधानसभा मे कार्यरत सभी महिलाएं प्रतिभाग कर रही है l
अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा है कि महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना चाहती है महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तो यह समाज भी सुरक्षित रहेगा ।अग्रवाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी वही कानून और अधिकारों की भी जानकारी इस प्रशिक्षण वर्ग में दी जाएगी ।
बयान – प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..