Ad

अनियंत्रित बस की चपेट में आने से कांवड़िऐ की मौत, नाराज़ कांवड़ियों ने जाम किया हाईवे…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर उधमसिंह नगर (मौं.अज़हर मलिक GKM news ) काशीपुर में अनियंत्रित बस की चपेट में आकर हरिद्वार से कांवर लेकर आ रहे शिव भक्त की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद भी भक्तों में आक्रोश देखने को मिला।

ADVERTISEMENTSAd

जहां सैकड़ोंं की संख्या में जो भक्तों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशाासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि हजारों की संख्या में शिवभक्तत हरिद्वार से कांवर में गंगा जल लेकर पिछले कुछ दिनों से रवाना हो चुके हैं। जिसके चलते भारी मात्रा में कांवरिया काशीपुर में भी पहुंच रहे हैं। वही सरकारी बस की चपेट में आकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्त की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिव भक्तों की मौत के बाद कांवरियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां शिव भक्तों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगाजल से भरी कावर को रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

कांवरियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भारी मात्रा में तैनात है लेकिन कांवरियों को समझाने में पुलिस असमर्थ दिखाई दे रही है। कांवरियों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने से सड़क पर काफी लंबा जाम देखने को मिला।

वहीं मृतक शिव भक्तों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस को चालक समेत अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं जब एसडीएम सुंदर सिंह तोमर जाम खुलवाने को लेकर बात की गई तो वह बचते नजर आए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *