गौला में नही बने तटबंध बजट का रहा अभाव


हल्द्वानी (GKMnews) क्षेत्र की सबसे बड़ी गौला नदी में इस बार बजट के अभाव में तटबंध नहीं बन पाए हैं। लिहाजा तीन पानी से लेकर शांतिपुरी तक गौला नदी के किनारे 19 किलोमीटर के दायरे में दर्जनों गांव के सैकड़ो किसानों की नदी से सटे जमीनों को बाढ़ से कटाव का खतरा मंडरा रहा है। हर बार गोला नदी का जलस्तर पढ़ते ही दर्जनों हेक्टेयर जमीन नदी में समा जाती है यही नहीं गोला नदी तटबंध को भी तोड़ देती है लेकिन इस बार बजट के अभाव में तटबंध नहीं बन पाए लिहाजा अब किसानों को बरसात के मौसम में अपनी जमीन के कटाव का खतरा सता रहा है हालांकि जहां वन विभाग के अधिकारी बजट न मिलने की बात कह रहे हैं तो वहीं क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का डिमांड के आधार पर नए तटबंध बनाने की बात कह रहे हैं लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video