

उत्तराखंड के नैनीताल में 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से सुनसान ठंडी सड़क में जहर घटक लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस युवक को अस्पताल ले गई।
नैनीताल की ठंडी सड़क में राहगीरों ने 27 वर्षीय त्रिलोक सिंह को मदहोश स्थिति में देखा। मल्लीताल के शनि मंदिर के पास लेटे त्रिलोक सिंह के समीप एक बोतल भी रखी हुई थी जिसमें अनुमान है कि त्रिलोक जहर लेकर आया था। रुकुट कंपाउंड निवासी त्रिलोक सिंह से जब राहगीरों ने उसकी ऐसी हालत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने जहर गटक लिया है। स्थानीय राहगीरों ने 112 और 100 नंबर में फोन कर पुलिस को सूचना दी। मार्ग संकरा होने के कारण पुलिस की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी और पुलिस जवान को भागकर मौके तक पहुंचना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जवान त्रिलोक को स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर दुग्ताल और उनकी टीम त्रिलोक के इलाज में जुटी है। त्रिलोक की हालत गंभीर होने के कारण अभी तक उसके जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..