

युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए पदों की आरक्षण की अनदेखी, बढ़ती बेरोजगारी और स्मार्ट मीटर योजना को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और पुतला दहन किया, आरोप लगाते हुए कहा कि शासन ने महिलाओं के लिए 30% आरक्षण का वादा किया था, लेकिन पुलिस कांस्टेबल भर्ती में यह प्रावधान लागू नहीं किया गया है।
साहू ने चेतावनी दी, “यदि सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाए, तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा।” युवा नेता दीपा खत्री और सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने राज्य सरकार को बेरोजगारी पर विफल बताते हुए निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस नेता राजेंद्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने स्मार्ट मीटर योजना का विरोध करते हुए कहा कि यह योजना राज्य में किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कई प्रमुख नेता, जैसे भानु कबड़वाल, मोनू चौहान, शानू अल्वी, सौरभ कुमार, करण अधिकारी और मयंक गोस्वामी भी शामिल थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..