उत्तराखंड : मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने की आत्महत्या_लाइव सुसाइड

उत्तराखंड : सनसनीखेज मामला सामने आया है एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपनी जान दे दी। खबर हरिद्वार जनपद के रानीपुर की बताई जा रही है।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई है…जो सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार नवीन की सगाई करीब तीन साल पहले हुई थी और हाल के दिनों में दोनों के बीच अनबन चल रही थी। माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के समय नवीन वीडियो कॉल पर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। वीडियो में देखा गया कि नवीन खुदकुशी की चेतावनी देता रहा…लेकिन मंगेतर की ओर से उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं दिखाई दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे लोग स्तब्ध हैं और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मोबाइल फोन व वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला