आपका सहयोग हमारी सबसे बड़ी शक्ति है” – डीएम रयाल


नैनीताल/हलद्वनी –
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद नैनीताल के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
अपने संदेश में डीएम रयाल ने कहा कि बीते वर्ष जनपदवासियों के सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्ष में भी पारदर्शिता, सतत विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और जनता मिलकर कार्य करेगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आपसी सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ जनपद के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनसेवा, समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।
अंत में डीएम ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया बंधुओं को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए इसे सुखद और मंगलमय बनाने की कामना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal