रेट्रो साइलेंसर से शोर मचाने पर मना किया तो युवक को चाकू मारा_haldwani

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के इस इलाके में रेट्रो साइलेंसर से शोर मचाने का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा


हल्द्वानी। शनिवार देर शाम राजपुरा क्षेत्र में रेट्रो साइलेंसर से पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर बाइक सवार ने एक युवक की गर्दन पर चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव कर राजपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी विश्वास वाल्मीकि शाम को अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पास में ही रहने वाला एक युवक अपनी बाइक में लगे रेट्रो साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हुए वहां से गुजरा। तभी अचानक पटाखों की आवाज से विश्वास डर गए। वह घर पहुंचे तो उन्होंने यह बात अपने बेटे आकाश को बताई। आकाश शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंच गया।
शिकायत पर आरोपी के पिता ने अपने बेटे को जमकर पफटकार लगा दी। इससे नाराज आरोपी चाकू लेकर आकाश के घर पहुंच गया, और आकाश के गले के पिछले हिस्से पर चाकू मार दिया। बेटे पर चाकू से हमला देख जब विश्वास बचाने दौड़े तो आरोपी युवक ने उन पर भी हमलावर हो गया। यह देख आस-पास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर वहां से भाग गया। जब उसको पकडे़ के लिए उसके घर पहुंचे तो उसने छत से लोगों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। आनन फानन में लोगों ने आकाश को सुशीला तिवारी भर्ती कराया, और कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि राजपुरा में हर तरह का अपराध हो रहा है और राजपुरा पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। कोतवाल विजय मेहता ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और तकरीबन दो घंटे तक वह नाराज लोगों को मनाने की कोशिश करते रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *