नैनीताल के ज्युली में महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला, लोगों में गुस्सा_Video


ब्रेकिंग उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूली गांव में घांस लेने गई महिला को हिंसक वन्यजीव ने अपना शिकार बनाया। वन विभाग के साथ पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
नैनीताल और आसपास के पहाड़ों में हिंसक वन्यजीव के हमले में मारी गई महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी ज्युलिकोट के ज्यूली गांव में मवेशियों के लिए चारा लेने गई ज्यूली गांव निवासी 50 वर्षीय दीपा पांडे पर हिंसक वन्यजीव ने हमला कर शरीर को आधा खा दिया। बताया जा रहा है कि तीन महिलाएं घांस लेने जंगल गई थी।
कुछ समय के बाद दो महिलाएं तो दोपहर दो बजे तक वापस आ गई लेकिन दीपा लौटकर नहीं आई। काफी देर हल्ला मचाने और ढूंढ पड़ताल करने के बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया गया। जंगल में काफी अंदर महिला के कपड़े और श्रतविक्षित शरीर मिला।
आर.ओ.मनोरा नितिन पंत और एस.डी.ओ.ममता चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
चौकी इंचार्ज ज्युलिकोट श्याम सिंह बोरा ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा