
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम हुई भारी बारिश से कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्तिथि पैदा हो गई ,हालत यह है कि कई सड़कें और रिहाइशी इलाके जलमग्न हो गए हैं।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हल्द्वानी की कई सड़को पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई हैं। नगर निगम भी लगातार चौक नालो को खोलने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि काठगोदाम स्थित गोला बेराज के रास्ते में बहने वाला कलसिया नाला काफी उफान पर हैं, और नैनीताल रोड वॉक वे मॉल के समीप भी काफी जल भराव देखा जा सकता है। इसके अलावा कैनाल रोड हाईडिल पैट्रोल पंप के समीप भी तेज बहाव के चलते पानी का तेज बहाव हैं। यहां आपको बताते चलें हल्द्वानी नगर निगम काठगोदाम के सफाई के दावों की पोल इस बरसात ने खोल कर रख दी है।
पुलिस ने जनता से अपील की है काठगोदाम बैराज को जाने वाला रास्ता कलसिया नाला,वॉक वे के पास, तथा कैनाल रोड हाईड्रिल पेट्रोल पंप के पास तेज वर्षा के कारण पानी का अधिक बहाव हैं कृपया अन्य जनता से अनुरोध है कि वर्षा रुकने के पश्चात ही पानी का बहाव कम होने पर सड़क पार करने का कष्ट करें।

आपको बताते चलें उत्तराखंड मौसम विभाग ने नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में प्रशासन जनता से एहतियात बरतने की अपील के साथ नदी नालों से दूर रहने की अपील कर रहा है।
जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है, ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है, कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास की तरफ भी पानी नहर से होते हुए आ गया है, फिलहाल प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह बेवजह बारिश में अपने घरों से बाहर ना निकले, क्योंकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.
गोला बैराज में भारी मात्रा में पानी आने से बैराज खतरे के निशान से ऊपर है जिसको देखते हुए बैराज के सभी गेटों को खोला गया है गौला बैराज के गेट खोले जाने से गोला नदी उफान पर है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ की खतरा पैदा हो गया है. भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी और एसएसपी नैनीताल नजर बनाए हुए हैं.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी