नए साल में उत्तराखण्ड पुलिस में प्रमोशन की बयार_229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के मौके पर नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं, जो विभाग में महिलाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।
वर्ष 2025 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए पदोन्नतियों के लिहाज़ से ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक रिकॉर्ड 958 पदोन्नतियां हुईं, जबकि कुल मिलाकर विभिन्न संवर्गों में 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
वर्ष 2025 में हुई प्रमुख पदोन्नतियां
निरीक्षक – 150
उपनिरीक्षक – 92
अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 385
मुख्य आरक्षी – 331
वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी कई अहम पदोन्नतियां की गई
अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष श्रेणी) – 05
अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-01 – 10
अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-02 – 28
पुलिस उपाधीक्षक (ज्येष्ठ वेतनमान) – 18
पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 33
अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार – 02
पुलिस उपाधीक्षक, दूरसंचार – 03
मुख्य अग्निशमन अधिकारी 03
उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति से जवानों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे और अधिक ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।
डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी कर्मियों के कल्याण और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आपका सहयोग हमारी सबसे बड़ी शक्ति है” – डीएम रयाल
नए साल में उत्तराखण्ड पुलिस में प्रमोशन की बयार_229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक
न्यू ईयर 2026 – नैनीताल में सेलिब्रेशन_Video
नैनीताल में नए साल की रात ‘फील्ड में कप्तान’_ हुड़दंग नहीं चलेगा..
नैनीताल पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल..