

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज रुद्रपुर मे पत्रकार वार्ता कर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट से पूछे कई सवाल और कह डाली जनता के मन की बात।

अग्निवीर योजना के सूत्रधार बन सैन्य परंपराओं का क्यो किया अपमान और आदर्श ग्राम बनाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को क्यो किया गुमराह.?
क्यों नही कर पाये सांसद निधि का पूर्ण उपयोग, क्या जनता को नही थी विकास की दरकार….?
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा और व्यापक जनसंपर्क किया, इस दौरान भुरारानी क्षेत्र में हुई नुक्कड़ सभा में भाजपा राज में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार से क्षुब्ध कई जमीनी भाजपा नेताओं (शेखर विश्वास, कन्हैया लाल, सुरेंद्र पाल, विकास बिष्ट, पवन बिष्ट) ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा।

सभी ने एक स्वर में भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को आश्वस्त किया कि इस बार रुद्रपुर परिवर्तन का साक्षी बनेगा।
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के भांजे प्रो0 जगमोहन सिंह ने नुक्कड़ सभा में पहुँच कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीत का आशीर्वाद दिया।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तराई के किसान और उत्तराखंड के जवान भाजपा राज में सबसे ज्यादा उपेक्षित है। सबने ठानी है भाजपा हटानी है।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि इस बार भाजपा धर्म जात के नाम पर कोई खेला नही कर पायेगी, जनता जागरूक है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।
महानगर अध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने कहा कि महानगर कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने के संकल्प के साथ धरातल पर उतर चुकी है और घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रही है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नही मिल पाया और उल्टा दोषियों को बचाने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाजपा राज में माताएं बहनें सुरक्षित नही है। बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हुवा है।
आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने मुकुंदपुर, आनंद खेड़ा, ग्राम शिवपुर, बागवाला, भगवानपुर, फुलसुंगा, ग्राम भुरारानी, ट्रांजिट कैम्प, भदईपुरा और आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में नुक्कड़ सभायें और जनसंपर्क किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, अनिल शर्मा, हरीश पनेरू, सचिव संगठन नवनीत सती, सुभाष बेहड़, शिल्पी अरोड़ा, मोहन खेड़ा, ओशियन सिंह यादव, ओंकार ढिल्लन, डॉ. रवि चौपड़ा, आप नेता डॉ नारायण हालदार, सुभाष व्यापारी, संदीप चीमा, सरदार गुरबक्श सिंह, भाकपा माले नेता अनिता, मोनिका, प्रीति, प्रकाश सरकार, योगेश चौहान, मन्नू चौधरी, रमेश शर्मा, मनीष बावरा, अमन जौहरी, कशिश खेड़ा, सुनील जड़वानी, हरेंद्र पाल, गुरमीत चीमा, किशोर सावंत, प्रेम सिह, मनोज देवराड़ी, ग्राम प्रधान विकास सरकार, सरदार साहब सिह सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं और इंडिया गठबंधन नेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार में सहयोग दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक सबकी जवाबदेही तय हो, प्रेस काउंसिल का दायरा बढ़ाकर ‘मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया’ बनाने की मांग
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात : पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पति फरार
कोसी में दीपक की तलाश जारी, SDRF का सर्च अभियान तेज
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत 4 लोग जिला बदर, 8 माह में 94 पर कार्रवाई
भावुक हुआ हाईकोर्ट, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को दी विदाई