

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अब चरम पर है। जहां जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा कर माहौल बनाया वहीं जिले के रामनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया. प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत उत्तराखंड से अपने लगाव के साथ की।
उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनके पिता, भाई और उनके साथ ही उनके बच्चों ने भी देहरादून से शिक्षा ग्रहण की है. प्रियंका ने कॉर्बेट पार्क में बिताई गई छुट्टियों का भी जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के भाषणों को पुराना बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनके परिवार का एक पुराना रिश्ता है।
जिस जगह बचपन की मीठी-मीठी यादें होती हैं, वहां से खास रिश्ता होता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कौन संरक्षण दे रहा है यह मोदी सरकार बताएं ,साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार जनता को खुद निर्णय लेना है, की कैसा नेता चुनना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने