हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 MBBS स्टूडेंट्स को किसने कराया गंजा.. रैगिंग ?


हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र एक वीडियो में सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बाकायदा एक सुरक्षा गार्ड भी चल रहा है। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उसके पास रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आयी है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर के एक वीडियो में 27 से ज्यादा छात्रों का एक ग्रुप कतार में चलते दिखा। इसके अलावा एक अन्य जगह पर भी करीब 7 स्टूडेंट्स इसी तरह से एक कतार में चलते नजर आए। सभी छात्र सिर झुकाए हुए चल रहे थे। हैरानी की बात यह है कि सभी छात्रों के सिर गंजे थे।
इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे। पड़ताल में पता लगा कि यह सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। चर्चा है कि, प्रथम वर्ष के सभी स्टूडेंट्स को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने दिए हैं। ये छात्र सीनियर साथियों के आदेश का पालन कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले को रैंगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
कॉलेज में रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आई है। जहां तक छात्रों के बाल काटने का मामला है, इसकी जांच की जाएगी। अगर रैगिंग वाला मामला सामने आया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल