हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पड़ी – जांच हुई ,उस पर कार्यवाही क्या हुई ?


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उघान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य और केन्द्र सरकार के साथ साथ सचिव उघान, कृर्षि सचिव भारत सरकार और निदेशक उद्यान को नोटिस जारी कर 4 हफ्तों में जवाब पेश करने को कहा है। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमुर्ति मनोज कुमार तिवारी की खण्डपीठ ने पूछा है कि जो जांच हुई उस पर क्या कार्रवाही हुई ?
मामले के अनुसार दीपक करगेती ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर कहा है कि निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा पर खाद, बीज और पौंधे के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय सेमिनार में केन्द्र सरकार के पैंसे का भी घोटाला किया है। याचिका में कहा गया है कि सरकार ने 14 सितंबर 2022 को इस मामले में जांच बैठाई और कहा कि 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करें। लेकिन ना तो आज तक जांच रिपोर्ट आई और न ही उसमें क्या कार्रवाई हुई इसका कोई अता पता चला ? जनहीत याचिका में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल