

नैनीताल : राष्ट्रपति के हाथों ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ पुरस्कार लेकर लौटी नर्स का नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल में जोरदार स्वागत किया गया। शशि इससे गदगद दिखी।
नैनीताल के बी.डी.पांडे जिला अस्पताल में एक नर्स शशि पांडे को केंद्र सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र का प्रतिष्टित ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये इनाम पिछले दिनों शशि को उत्कर्ष सेवाओं के लिए राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया था। एक सादे समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने शशि को अस्पताल में उनके द्वारा अलग अलग मौकों पर प्रदान की गई अपनी सेवाओं के लिए सम्मान समेत दिया गया। नैनीताल लौटने के बाद ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ पुरस्कार से सम्मानित शशि पांडे को अस्पताल में उनके साथियों ने एक पार्टी देकर उनका स्वागत किया। साथियों ने केक के अलावा मिष्ठान और अन्य खाने की चीज मंगाकर पार्टी करी। शशि अपने साथियों द्वारा किये गए स्वागत से खुश नजर आईं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त