Weather Update : कई जिलों में भारी बारिश के आसार,अलर्ट…


उत्तराखंड में आज कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से ही इस बार मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा हो रही है।
आगामी 18 सितंबर तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं टिहरी जनपद में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं देहरादून में शुक्रवार शाम से ही लगातार तेज दौर की बारिश हो रही है। पिछली कई दिनों से मौसम साफ होने और चटख धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार से हो रही झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है।
रिवर राफ्टिंग पर फैसला नहीं
बारिश के कारण कई जगहों पर जल भराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं गंगा का जलस्तर बड़े होने के कारण रिवर राफ्टिंग पर फैसला नहीं लिया जा सका है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 338.16 मीटर है। जलस्तर 337.50 मीटर पर आने के बाद तकनीकी समिति निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही राफ्टिंग शुरू किए जाने पर फैसला लिया जा सकेगा।
यमुनोत्री धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण
दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कें टूटने, भूस्खलन होने से पिछले दिनों चार धाम यात्रा बाधित हो गई थी। इसका सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर पड़ा।
5 अगस्त को धराली में आई आपदा के बाद से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा बंद थी तो वहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा भी 1 से 5 सितंबर तक स्थगित रखी गई थी। अब यात्रा सुचारू हो गई है, जिसके चलते यमुनोत्री धाम के लिए भी ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal