उत्तराखंड में मौसम ने बदले तेवर_गिरा पारा, हल्द्वानी – नैनीताल में तेज बारिश और ओलावृष्टि


उत्तराखंड में शनिवार की सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे हल्द्वानी और सरोवर नगरी नैनीताल में तेज बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मौसम ने तेवर दिखाने शुरू दिए हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एकदम सटीक साबित हुई है।
नैनीताल जिले में काले बादल छाए हुए थे, और फिर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस अचानक मौसम बदलाव से नगर के तापमान में गिरावट आई, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है और पिथौरागढ़, नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हल्की बारिश के साथ शीत लहर का प्रकोप रहेगा।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस दौरान हल्की बारिश जारी रहेगी और शीत लहर का असर बना रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान
धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..
Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग
अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय