Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..


नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नैनीताल जिले की शांत वादियों के बीच स्थित इस पवित्र धाम में पहुंचकर गायक ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।
दर्शन के बाद विशाल मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें कहीं भी यात्रा के दौरान असुविधा या यातायात संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

गायक ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल निर्देशन में और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

इस दौरान विशाल मिश्रा ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी सकारात्मक व्यवस्था से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुकून भरा माहौल मिलता है।
माहौल को और भी खास बनाते हुए गायक ने अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…”की कुछ पंक्तियाँ गाकर पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भावुक और उत्साहित हो उठे।
अपने अनुभव साझा करते हुए विशाल मिश्रा ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे एक बार कैंची धामअवश्य आएं और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि Nainital की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, यहां का शांत और आध्यात्मिक वातावरण तथा स्थानीय लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि यहां आने वाला हर श्रद्धालु अपने साथ एक यादगार अनुभव लेकर जाता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..