Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani


हल्द्वानी। पनियाली–फतेहपुर रेंज में दहशत का पर्याय बने आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग ने संयुक्त अभियान में ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। 3 मार्च की रात चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने बंद वाहनों से निगरानी के दौरान बाघ को पिंजरे के पास आते ही बेहोश कर सुरक्षित कब्जे में लिया।
यह कार्रवाई कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में की गई। डीएफओ Dhrup Singh Martolia ने पुष्टि की कि करीब साढ़े तीन वर्ष का नर बाघ पनियाली क्षेत्र से ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेंज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि पकड़ा गया बाघ ही मानव-हमलों के लिए जिम्मेदार था या नहीं।
गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में दो महिलाओं की जान जाने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल था। 12 फरवरी को पीपलपोखरा में गंगा देवी और 25 फरवरी को पनियाली में कमला फर्त्याल पर हमले के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद वन विभाग ने दो चिकित्सकीय टीमों और पिंजरों के साथ सघन अभियान शुरू किया।
बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि वन विभाग ने सतर्कता बरतने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..