Watch : नैनीताल में खतरे की पहाड़ी पर कमिश्नर दीपक रावत का निरीक्षण..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में गाड़ी के ऊपर गिरे बोल्डर वाले क्षेत्र का आज सचिव मुख्यमंत्री और कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने दौरा किया और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता से दूर करने को कहा। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग को सी.सी.मार्ग की मरम्मत और बोल्डर के रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दें कि 4 मई की शाम कृष्णापुर क्षेत्र में पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गए थे। गनीमत रही कि बॉल्डर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा और वहीं रुक गया, जिससे नीचे बने आवासीय भवनों को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आयुक्त दीपक रावत ने आज सभी विभागों के अधिकारियों और क्षेत्रवासियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आयुक्त को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। दीपक रावत ने बताया कि उन्होंने सिचाई विभाग से बोल्डर तोड़कर सड़क से हटाने और भविष्य में पहाड़ी का पत्थर गिरने से रोकने के लिए उपाय करने को कहा है।
आयुक्त ने स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए दोपहिया के लिए सी.सी.मार्ग के रास्ते के सर्वे करने के लिए कहा है। उन्होंने वर्तमान मार्ग की मरम्मत के लिए सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी-लालकुआं की बदलेगी तस्वीर_फोरलेन और बाईपास को मंजूरी
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..
शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर