सावधान : (उत्तराखंड) मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..इन दो दिन हो सकती है भारी बारिश और ओलावृष्टी..

देहरादून – उत्तराखंड में आसमानी आपदा भी कुछ कम नुकसान नहीं कर रही है हाल के दिनों में पहाड़ी इलाकों में कई जगह अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई है एक बार फिर मौसम विभाग ने 19 और 20 मई का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा और कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।

भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा उत्तराखंड के लिए 5 दिनों के जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने 18 मई को यलो अलर्ट और 19 और 20 मई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 मई को राज्य के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, जनपद में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के कुछ स्थानों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट में मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं चौकीदार हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है इसके अलावा राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जनपदों में ओलावृष्टि की भी संभावनाएं जताई गई है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal