

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. लगातार बारिश से कई जगहों पर पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं. इसी क्रम में एक बार फिर से मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो 21 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है. आने वाले अगले दो दिन 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया उससे साफ तौर पर देखा जा रहा है कि उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी थामने वाला नहीं है।


उत्तराखंड में जनपद नैनीताल समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है।
अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त यानी कल से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा अभियान
Haldwani_ सब्जी कारोबार की आड़ में तस्करी, 64 लाख की स्मैक बरामद..Video
उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत