
उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है मौसम विभाग के अनुसार आज पांच जिलों में (बुधवार) को भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पांच अगस्त के बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
स्टेट हाईवे समेत कई रास्ते बन्द
प्रदेश में 10 स्टेट हाईवे समेत 167 सड़कें बंद हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि एक दिन पहले से 151 सड़कें बंद थीं, 658 सड़कें मंगलवार को बंद हुईं। इस तरह से कुल 219 बंद सड़कों में से देर शाम तक 52 सड़कों को खोल दिया गया था। बंद सड़कों में छह मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 75 ग्रामीण सड़कें और 73 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी