सुर्खियों में वायरल Video : अपर सचिव और दारोगा की बहस,दरोगा लाइन हाजिर


देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शासन और प्रशासन दोनों के गलियारों में हलचल मचा दी है। वीडियो में शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक पुलिस दारोगा के बीच ज़मीन को लेकर जमकर बहस होती दिखाई दे रही है। बहस का केंद्र एक सरकारी ज़मीन है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं, जो राज्य शासन में वित्त विभाग की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, उनके साथ बहस करते दिख रहे हैं झाझरा पुलिस चौकी के प्रभारी हर्ष अरोड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह विवाद राज्य स्तरीय अनुसंधान एवं वित्त प्रशिक्षण केंद्र के समीप स्थित सरकारी ज़मीन से रास्ता निकालने को लेकर हुआ।
मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर मचे शोर को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दारोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी का यह निर्णय वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर लिया गया, जिससे यह स्पष्ट संकेत गया कि कानून और अनुशासन में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या है पूरा विवाद?
यह पूरा मामला उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पास स्थित एक कॉलोनी से जुड़ा है, जहां से गुजरने वाली एक सड़क को सरकारी ज़मीन से होकर निकालने की कोशिश की जा रही थी। दावा है कि यह ज़मीन वित्त विभाग के अंतर्गत आती है। इसी मार्ग के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। जिलाधिकारी स्तर तक इस बारे में कई आवेदन भी दिए गए थे, जिनमें कॉलोनी तक सड़क पहुंचाने की मांग की गई थी।
हालांकि, वीडियो में दिख रहा है कि यह प्रयास उस सीमा को पार कर गया, जहां मामला शांतिपूर्ण समाधान के बजाय तीखी बहस में तब्दील हो गया। इसी दौरान शासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस चौकी प्रभारी आमने-सामने आ गए।
मुकदमा भी दर्ज
वीडियो सामने आने और जांच के बाद न केवल दारोगा को लाइन हाजिर किया गया, बल्कि उस व्यक्ति पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जो विवादित ज़मीन से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal