हल्द्वानी में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,स्पा सेंटरों पर शिकंजा


नैनीताल – हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी और काठगोदाम के विभिन्न स्पा सेंटरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्पा सेंटरों में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कुल ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया।
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई:
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र:
Cloud 9 Spa Center, Health Club Spa Center, Angelic Unisex Salon & Spa Center इन सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर में आवश्यक विवरण न होने, ग्राहक की आईडी का सत्यापन न किए जाने और कर्मचारियों के सत्यापन की कमी पाई गई। तीनों सेंटरों पर धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।
काठगोदाम क्षेत्र:
The Thai Unisex Spa Centre इस सेंटर में वर्करों के सत्यापन की कमी, मसाज सर्टिफिकेट की नदारदी और विजिटर रजिस्टर में पूर्ण विवरण का अभाव पाया गया। इस सेंटर पर भी ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस टीम की कार्रवाई: यह कार्यवाही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गई, जिसमें उ0नि0 मन्जू ज्याला और हे0का0 गीता कोठारी की टीम शामिल रही। इस औचक निरीक्षण के दौरान, स्पा सेंटरों में अनियमितताओं का खुलासा करते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal