Ad

मुसलाधार बारिश के बाद सोनप्रयाग में क्यों निकला हज़ारों यात्रियों का हुजूम.. देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : केदारनाथ धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों की भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। यहां पर हजारों की तादात में लोग सोनप्रयाग पुल से गुजर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बताते चलें कि तीन दिनों तक पहाड़ी जिलों में हुई मूसलाधार बारिश कर कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसे में तीर्थ यात्री जगह-जगह फंसे हुए थे। तीर्थ यात्री 17, 18 एवं 19 अक्टूबर तक यात्रा बन्द होने के कारण रुके हुए थे।

हालात सामान्य होते ही जब 20 अक्टूबर को केदारनाथ यात्रा को खोला गया तो सोनप्रयाग यात्रा पड़ाव में तीर्थ यात्रियों की हजारों में भीड़ जमा हो गयी। यह वीडियो उस दौरान का है, जब केदारनाथ यात्रा को खोला गया और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए निकले।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *