Ad

लोकसभा और सुप्रीम कोर्ट के साथी से नैनीताल में मिलकर भावुक हुए उप राष्ट्रपति धनखड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपने लोकसभा और सुप्रीमकोर्ट के पुराने साथी डॉ.महेंद्र सिंह पाल से मिलकर भावुक हो गए।
भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपने तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल आए हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आज सवेरे नैनीताल पहुंचकर उप राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में हुए कार्यक्रम में भाग लिया। वहां उनकी मुलाकात पूर्व सांसद व बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.महेंद्र पाल से हुई तो वो भावुक हो गए। दोनों दोस्त लोक सभा और सुप्रीम कोर्ट में भी साथ राह चुके हैं। लंबे अंतराल के बाद हुई मुलाकात में दोनों भावुक हो गए।

डॉ.महेंद्र पाल ने मीडिया को बताया कि लंबे समय बाद उनकी मुलाकात जगदीप धनकड़ से हुई है, वो नैनीताल आकर खुश दिखे और उन्होंने काफी अच्छी स्पीच भी दी। कहा कि उपराष्ट्रपति ने इस क्षेत्र के 100 लोगों को राष्ट्रपति भवन दिखाने और एक भोज साथ करने का आश्वासन दिया है। पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने बताया कि उप राष्ट्रपति कुछ भावुक हो गए और उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी में बैठा दिया, जिसके बाद वो हाथ हिलाते हुए निकल गए। बताया कि वो लोकसभा के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी साथ रहे है और उन्हें अपना मानते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page