Ad

उत्तराखण्ड : शासन ने IAS बंशीधर तिवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखण्ड शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बंशीधर तिवारी को एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें मुख्यमंत्री के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTSAd

वर्तमान में बंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना तथा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें इन पदों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

बंशीधर तिवारी उत्तराखण्ड प्रशासन के अनुभवी और कुशल अधिकारियों में गिने जाते हैं। सूचना विभाग में उनके नेतृत्व में कई नवाचार हुए हैं, और MDDA के उपाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने विकास कार्यों में गति लाने का कार्य किया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि शासन के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, सूचना संप्रेषण की तीव्रता, और निर्णय प्रक्रिया में तत्परता आएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page