बेहद दुःखद :कुन्नूर हादसा : हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह नहीं रहे ,7 दिन बाद तोड़ा दम

सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का निधन हो गया. वह हेलिकॉप्टर क्रैश में अकेले जीवित बचे थे. बुरी तरह झुलसने के बाद उनका इलाज बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था. इंडियन एयर फोर्स ने उनके निधन की सूचना ट्वीट कर दी है.

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘IAF को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई. भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.’
गौरतलब है कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी और सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन अकेले जीवित व्यक्ति बचे थे.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया