
उत्तराखंड के जनपद चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बेडी-छिमटा मोटर मार्ग पर कोली गदेरे के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त बोलेरो में 12 स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से 6 बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार ला रहा है. बताया जा रहा है सभी बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर निकले थे।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा के 12 छात्र टीचर के साथ बोलेरो में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम तहत जा रहे थे. इसी दौरान गैरसैंण विकास खंड क्षेत्र में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार बोलेरो को काबू नहीं कर पाया और बोलेरो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई।
बीचोबीच सड़क पर पलटते ही बच्चों ने चीख-पुखार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बोलेरो में फंसे बच्चों और टीचर को बाहर निकाला. घायल हुए 6 बच्चों को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं हादसे में घायल एक छात्र को अल्ट्रासाउंड के लिए CHC कर्णप्रयाग से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है. अन्य सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है. वहीं बच्चों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : गन-कल्चर नहीं चलेगा_ ये पांच अपराधी जिला बदर, लाइसेंस सस्पेंड
सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
SIR – नैनीताल जिले में 77.47% मैपिंग पूरी, कांग्रेस–बीजेपी ने BLA नियुक्त किए_“Book a Call with BLO” नई पहल
उत्तराखंड में IPS के तबादले_ कई जिलों के कप्तान बदले गए
डीएम के निर्देश पर हरकत में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट_होली से पहले आप भी सतर्क रहें..