

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में श्राद्ध को लेकर अब शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है देखिएआदेश

नैनीताल जिले में श्राद्ध को लेकर अब शनिवार यानी 7 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जिला अधिकारी नैनीताल में आदेश जारी कर दिया है, पहले यह छुट्टी 6 अक्टूबर शनिवार को अंकित की गई थी, बैंक, कोषांगारो छोड़कर जिले के सभी कार्यालय में 7 अक्टूबर को अवकाश रहेगा, 6 अक्टूबर 2023 को घोषित अवकाश निरस्त कर दिया गया है,
संशोधित आदेश :-
उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के द्वारा संख्या: – 1401/XXXI (15) G / 22-74 (सा.) / 2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुसार शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डस् के पैरा-243 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सन् 2023 में बैंक / कोषागार / उपकोषागारों को छोडकर जनपद नैनीताल के सभी कार्यालय / संस्थानों में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को अष्टका ( अष्टका श्राद्ध पक्ष ) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। त्रुटिवश उक्त आदेश में दिनाँक 06 अक्टूबर, 2023 को शनिवार अंकित हो गया है। जनपद नैनीताल में अष्टका दिनाँक 06.10.2023 (शुक्रवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अनवष्टका ( नवमी श्राद्ध) दिनाँक 07.10.2023 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..