

उत्तराखंड – ऋषिकेश : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी सुरक्षा टीम के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जानकारी मिली कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम की ओर जा रहे थे, अचानक हरिद्वार हाईवे पर बीच सड़क पर मंत्री को सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा रोका गया और जाम और सड़क की समस्या कही गई। इतने में बात अचानक बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई।
वही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा उनके साथ भी सड़क पर रोड कर बदतमीजी की गई और सुरक्षाकर्मी के रोके जाने पर मारधाड़ पर उतर गया मारधाड़ में उनका कुर्ता भी फट गया और सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फट गई हालांकि वीडियो में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति को पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal